होमवीडियो LIVE
BREAKING
sliderimg
sliderimg

अनु और आर्यवर्धन की शादी हुई तय,लेकिन अंजान दुश्मन कर रहा बर्बादी की तैयारी

अनु और आर्यवर्धन की शादी के लिए दोनो परिवारो की हां हो चुकी है। जिसके बाद से ही अनु और आर्यवर्धन के बीच की सारी दूरियां खत्म हो गई है। इन दोनो के प्यार के बीच न जाने ​कितने लोगो ने आने की कोशिश की। लेकिन कहते है न कि,जब दो दिलो के बीच प्यार सच्चा होता है और उनके मन में अपने प्यार को पाने की पूरी चाह होती है तो भगवान को भी इनके प्यार के सामने हाथ खड़े करने पड़ते है।

lucknow

10:15 AM, Apr 2, 2026

Share:

Edited by: Ajay Demo

, Reported By: Harshit

अनु और आर्यवर्धन की शादी हुई तय,लेकिन अंजान दुश्मन कर रहा बर्बादी की तैयारी

caption image

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

उत्तर प्रदेश। अनु और आर्यवर्धन की शादी के लिए दोनो परिवारो की हां हो चुकी है। जिसके बाद से ही अनु और आर्यवर्धन के बीच की सारी दूरियां खत्म हो गई है। इन दोनो के प्यार के बीच न जाने ​कितने लोगो ने आने की कोशिश की। लेकिन कहते है न कि,जब दो दिलो के बीच प्यार सच्चा होता है और उनके मन में अपने प्यार को पाने की पूरी चाह होती है तो भगवान को भी इनके प्यार के सामने हाथ खड़े करने पड़ते है। तो मीरा और जलनधंर कौन — सी खेत की मूली है। जो इनके प्यार के बीच आने की हिम्मत कर सकते है। अनु और आर्यवर्धन को अलग करने के लिए दुश्मनो ने कोई कसर नही छोड़ी है। मगर फिर भी आज अनु और आर्यवर्धन एक — दूसरे के इतने करीब है।

हर्षवर्धन की न हुई हां

अनु को जब हर्षवर्धन ने अपनी भाभी बनने से मना कर दिया था,तब अनु सारी उम्मीदें हार चुकी थी। लेकिन कहते है कि,जब किसम्मत अनु के साथ है तो अनु को कोई न कोई मौका मिल ही जाता है। ताकि,वह हर्षवर्धन की न को हां में बदल पांए। इन दोनो की शादी सिर्फ हर्षवर्धन की न और हां पर टिकी हुई थी। लेकिन अनु ने खुद को सबित कर ही दिया है कि,वो दोनो एक — दूसरे के लिए ही बने है और अनु से अच्छी लड़की आर्यवर्धन को मिली नही सकती है।

अनु के पापा और मम्मी गए कुलदेवी के मंदिर

हर्षवर्धन की हां बोलने के बाद अनु का पूरा परिवार आर्यवर्धन के घर पर शादी की बात करने के लिए आया। जिसके बाद इन दोनो की शादी की बात तय हुई। लेकिन आर्यवर्धन की जान का दुश्मन जलनधंर अनु के परिवार को आर्यवर्धन के खिलाफ करने के लिए योजना बनाता है।अनु के मम्मी — पापा अनु के अच्छे भविष्य और उसकी शादी होने की खुशी में अपनी कुलदेवी के मंदिर जाने की तैयारी कर रहे होते है वही दूसरी ओर अनु और आर्यवर्धन अपने भविष्य की योजना बना रहे होते है। मगर इन दोनो को मालूम नही है कि,इन दोनो की खुशियो को बहुत ही जल्द बुरी नजर लगने वाली है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions